यह क़ुदरत का सदा रहने वाला ज़ाब्ता है कि इंसान जो 0️⃣7️⃣
*🌹ﺑِﺴْـــــــــــــﻢِﷲِالرَّحْمٰنِﺍلرَّﺣِﻴﻢ🌹*
*💚الصــلوة والسلام عليك يارسول الله صلی الله عليه وسلم💚*
*यह क़ुदरत का सदा रहने वाला ज़ाब्ता है कि इंसान जो कुछ देता है वही उसे लौटकर मिलता है, ज़िंदगी दरअसल एक आइना है जिसमें हमारे आमाल इरादे और जज़्बात हमें पलट कर नज़र आते हैं, अगर हम भलाई बाँटेंगे तो सुकून हमारे दिलों में उतरेगा और अगर हम मोह़ब्बत बाँटेंगे तो लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेंगे*
*क़ुरआन ए करीम में अल्लाह तआ़ला फ़रमाता है*
*مَنْ يَعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ خَيْرًا يَرَهُ، وَمَنْ يَعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ شَرًّا يَرَهُ*
*जिसने ज़र्रा बराबर भलाई की होगी वोह उसे देख लेगा, और जिसने ज़र्रा बराबर बुराई की होगी वोह उसे देख लेगा*
*ये आयतें हमें यह सबक़ देती हैं कि कोई भी अ़मल चाहे कितना ही छोटा क्यों न हो ज़ाए नहीं जाता, दुनिया में भी और आख़िरत में भी हर भलाई और हर बुराई का बदला ज़रूर मिलता है*
*इसी लिये अ़क़लमंद वोह है जो दूसरों के लिये आसानियाँ पैदा करे, दिलों में मोह़ब्बत के बीज बोए और अपने रवैये से रौशनी फैलाए, ख़ैर और भलाई बाँटने वाले हमेशा ख़ुश रहते हैं, क्योंकि ख़ुशी बाँटने से घटती नहीं बल्कि बढ़ती है, दुनिया दरअसल लेन देन का मैदान है जो कुछ तुम इसमें ख़र्च करते हो, वही किसी न किसी रूप में तुम्हें लौटाया जाता है*
*ऐ रब्बे काएनात हमारे दिलों को भलाई और मोह़ब्बत का सरचशमा बना दे, हमें दूसरों के लिये आसानी का ज़रिया बना, और हमें ऐसे आमाल की तौफ़ीक़ दे जो तेरे नज़दीक मह़बूब हों, ऐ मेरे पाक परवरदिगार हमारी ज़िंदगियों में बरकत दिलों में सुकून और आमाल में इख़लास अ़ता फ़रमा.!*
आमीन या रब्बल आ़लमीन
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें