नबी करीम सल्लल्लाहु तआला अलैही वसल्लम का खुल्क़ कुरान, कुरान को खुल्क़ क्यों कहा

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 नबी करीम सल्लल्लाहु तआला अलैही वसल्लम का खुल्क़ कुरान, कुरान को खुल्क़ क्यों कहा 🥀*



*मैसेज नम्बर-: 1️⃣1️⃣*

🌹हज़रत सअद बिन हश्शाम रहमतुल्लाह अलैहि कहतें हैं हज़रत आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा की खिदमत में हाज़िर हुआ और अर्ज़ की ए उम्मुल मोमिनीन(मोमिनों की मां)!
मुझे आप रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम के अख़लाक़ के मुताल्लिक़ बताएं आपने फ़रमाया क्या तुमने कुरान नही पढा ? मैंने कहा क्यों नही कुरआन पढा है आपने कहा कि नबी करीम सल्लल्लाहु तआला अलैही वसल्लम का खुल्क़ कुरान है !
*💫नुक़्ता::-* नबी करीम सल्लल्लाहु तआला अलैही वसल्लम को हज़रत आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा ने खुल्क़ इसलिए कहा कि कुरआन पाक ने जितने मकारीमे अखलाक़ का तज़किरा किया वह तमाम आप मे पाए जाते थे !
___________________________________
_📖कुरआन ने कहा:-_
*बेशक़ अल्लाह तआला अदल व एहसान करने का हुक़्म देता है*
💫रब तआला के इस हुक़्म के मुताबिक़ क़ायनाते आलम में नज़र दौड़ा कर दिखिये तो आप जैसा कोई आदिल व मोहसिन नज़र नही आएगा !
______________________________
_📖अगर रब्बे कुद्दुस ने इरशाद फ़रमाया_
*जो तुम्हे मुसीबत व तक़लीफ़ पहुँचे उस पर सब्र करो*
💫मालिकुल मुल्क के इस हुक़्म पर अमल करने की दरख्शां मिसाल भी आपने कायम की !______________________________
_📖अगर ख़ालिक़ ए कायनात ने यह कहा_
*आप इनको माफ़ करें और दरगुज़र करें*
💫तो माफ़ करने और दरगुज़र करने का अज़ीम मनसब भी आपको हासिल हुआ ऐसा अज़ीम मकाम किसी और को हासिल न हो सका ! गर्ज़ कुरआन पाक के हर हुक़्म की जलवागरी आप में है और कुरान पाक ने जिन चीज़ों के इज्तेनाब का हुक़्म दिया उनसे कामिल इज्तेनाब किया इसलिये आपका खुल्क़ कुरआन पाक है !
💎दूसरी वजह यह कि कुरआन पाक ने आपके खुल्क़ को बयान करते हुए फ़रमाया *बेशक़ आप अज़ीम खुल्क़ पर हैं* जिस चीज़ को कुरान ने अज़ीम कहा उसकी क़द्र इंसान बयान करे तो बयान करे कैसे ?
*📚(तज़किरतुल अम्बिया, सफा 498, 499)*
 


👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/ERGah4bKksUIHdlxfhJuBz

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसी आलिम को गाली देना कैसा है

औरतों को खुश्बू इस्तेमाल करना कैसा है*0️⃣5️⃣

अपने बच्चों की शादियाँ जल्द करो*1️⃣0️⃣